मै ही महाकाल हुँ।
मेरे गुरू एकाधिपति बाबा महाकाल के स्मरण मात्र से उर्जा का संचार होता है। भगवान शिव बारह ज्योतिर्लिंगो के स्वामी 64 रुप धारण किये हुऐ है।
साधना, अराधना, विश्वास, संकल्प, आचार, विचार, सत्य, आराध्य सब बाबा महाकाल मे विलिन है।
सत्य मानने के लिऐ धार्मिक विचारो से ताल मेल बनाना जरूरी नही।
अगर आप नास्तिक है तो जरूर ही आप उर्जा मे विश्वास रखते होंगे, सुझाव मानिए एक बार महाकाल सरकार के दरबार हो आईये ।
शिव सत्य है।
हरेक पंक्ति में बाबा की छवि का चित्रण है, परमाराध्य भूमंडलाधीश भूत भावन भगवान श्री बाबा महाकाल जी महाराज को शिव रूप मे पुजा जाता है।
पढिये अौर सावन के पावन महिने मे शिव का स्मरण करिये।🙏
रूहानी हर चाहतो का सिकंदर हुँ मै,
मै ही शिव, मै ही राम ,जो सबके अंदर हुँ मै,
मै ही साँस हुँ ,मै ही विश्वास हुँ,
मै ही वो पाप हुँ, मै ही शिव का जाप हुँ,
मेरे दिए पे पल रहे ,मेरे ही बच्चे मर रहे,
भेड़ियों की शक्ल हुँ ,चाणक्य का मै अक्ल हुँ,
समाअो का जो भेद है, मुझसे ही तो अंत है,
मै आदि हुँ ,मै काल हुँ,
मै रौद्र ,मै ही महाकाल हुँ।
मैं जित हुँ, मै हार हुँ,
मै ही सृष्टि,संसार हुँ,
ना तंत्र से ना सूल से,
ना तांडव ना त्रिशूल से,
ना भुल के ना भुल से,
है गंगा मेरी चूल से,
ना आदि से ना अंत से,
ना हारा किसी षड्यंत्र से,
मै दुश्मनों का काल हुँ,
मै भक्त का महाकाल हुँ।
विराट हुँ,
ललाट हुँ,
हिन्दु ह्रदय सम्राट हुँ,
जो बांध लो,
तो जाल हुँ,
मै रौद्र,
मै ही महाकाल हुँ।
हवाअो का मै अंश हुँ,
जीवंत हुँ, ज्वलंत हुँ,
पराक्रम का, मै वंश हुँ,
लाचार जो पुकारते,
वो ढा़ल हुँ,
मै रौद्र,
मै ही महाकाल हुँ।
विराजते, पुकारते,
समहालते, विचारते,
मेरे समय से चल रहे,
मै आदि हुँ,
मै शक्ति हुँ,
मै अर्धनारी अभिव्यक्ति हुँ,
विनाशको का काल हुँ,
मै रौद्र,
मै ही महाकाल हुँ।,
कुकर्म जो तलाशते,
वो रास्तो का जाल हुँ,
राज हुँ,
साम्राज्य हुँ,
दीन कि आवाज हुँ,
मै साज हुँ,
मै बाज हुँ,
जो बितता वो साल हुँ,
मै रौद्र,
मै ही महाकाल हुँ।
है साथ तू, संदर्भ मै,
विराम तू,गंतव्य मै,
ईमान तू,प्रतिद्वंद्व मै,
बेईमान तू,प्रचण्ड मै,
इंसाफ तू,घमंड मै,
है काल तू,अनंत मै,
विशाल तू ,जीवंत मै,
हर शाज मे जो तू ढूंढता,
वो हाल तू,महाकाल मै।
"मेरे त्रिकालदर्शी,भोले ,शिव शम्भु को सर्वेश कहते है,
जो हर दिल को छु कर निकल जाये उसे देवेश कहते है।"

Sahi hai neta !! Likhte raho.achha likhe ho ...BHU ka naam ucha kro...!! 😊
ReplyDeletebahut bahut dhanyawaad bhai, pyar bna rahe
Delete🔥Har har mahadev🔥
ReplyDeleteHar Har Mahadev🔥
DeleteBahut badiya chote , aese hi mahadev ki kripa bani rahe
ReplyDeleteHar Har mahadev🔥 aapka v pyar bna rahe bhaia
DeleteHar har Mahadev
ReplyDeleteHar Har mahadev🔥
Deleteबहुत सुंदर...
ReplyDeletebahut bahut aabhar bhau🔥
DeleteAwesome work man
ReplyDeleteThanks a lot Man🔥
DeleteHar Har Mahadev 🔥🔥🔥
ReplyDeleteJai Mahakaal
ReplyDelete